लखीमपुरखीरी, सितम्बर 6 -- लखीमपुर। करोड़ों की लागत से बनकर तैयार हुआ मेडिकल कालेज का अस्पताल भवन (उच्चीकृत जिला अस्पताल) कई महीना पहले बनकर तैयार है। बिजली का कनेक्शन न होने से यहां स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो सकी। विद्युतीकरण के लिए विभाग ने स्टीमेट तैयार कर दिया। कई महीने से शासन से विद्युतीकरण के लिए बजट की डिमांड चल रही थी। सीडीओ अभिषेक कुमार के लगातार प्रयास के बाद शासन ने विद्युतीकरण के लिए 4.22 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया है। यह बजट मिलने के बाद अब बिजली कनेक्शन भवन में किया जाएगा। इसके बाद स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो सकती हैं। जिले में मेडिकल कालेज का निर्माण करीब 261 करोड़ रुपए से किया गया है। देवकली में मेडिकल कालेज का भवन बनने के बाद यहां कक्षाएं संचालित हो गईं। मेडिकल कालेज से ही जिला अस्पताल भवन का उच्चीकरण किया गया। यहां पुर...