उच्चीकृत कस्तूरबा विद्यालयों में हुआ नियुक्ति साक्षात्कार
वाराणसी, जुलाई 18 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। राज्य योजना कार्यालय लखनऊ के निर्देश के क्रम में शुक्रवार को आराजीलाइन और चोलापुर स्थित उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार और काउंसिलिंग हुई। विकास भवन सभागार में दोनों विद्यालयों के स्वीकृत शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति के लिए यह प्रक्रिया पूरी की गई। विद्यालयों में स्वीकृत कुल 41 पदों के सापेक्ष 754 आवेदन प्राप्त हुए। चयन प्रक्रिया में सीडीओ प्रखर कुमार सिंह अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहे। शुक्रवार को कुल 523 महिला अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेखों और अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों का सत्यापन कर उनकी काउंसलिंग की गई। वहीं, गैर-शैक्षणिक श्रेणी के चौकीदार, चपरासी और रसोइया पदों के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ। बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.