मऊ, मार्च 2 -- मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी क्षेत्र के भवनाथपुर निवासी तेज बहादुर सिंह ने भूमिधरी भूमि में कूड़ा रखकर विपक्षियों द्वारा किए जा रहे कब्जे को लेकर खाली कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री समेत उच्चाधिकारियों से शिकायत किया था। शिकायतकर्ता के शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जे को खाली करा दिया। इस दौरान पुन: ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो इसको लेकर शिकायतकर्ता तेज बहादुर ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...