दरभंगा, मार्च 27 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के एनएसएस कोषांग के तत्वावधान में सरकार से प्राप्त राशि के स्थानांतरण, व्यय मदों एवं उपयोगिता के उद्देश्य से विवि क्षेत्रांतर्गत चारों जिलों के कार्यक्रम पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आरएन चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार ने कहा कि एनएसएस के लिए सरकार से प्राप्त राशि को उच्चाधिकारियों के आदेश से ही व्यय करें तथा एडजस्टमेंट के बाद भी बिलों को सुरक्षित रखें, क्योंकि इसका अनिवार्य रूप से समय-समय पर ऑडिट होता है। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सीएनए खाता खुलाए प्रत्येक इकाई को विशेष शिविर के लिए 35 हजार तथा नियमित गतिविधियों के लिए 36 हजार रुपये सहित प्रतिवर्ष कुल 71 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद...