धनबाद, अप्रैल 26 -- केंदुआडीह भू-धंसान, गैस रिसाव एवं धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क समस्या के समाधान को लेकर चल रहे जनआंदोलन को विधायक राज सिन्हा ने शनिवार को स्थगित करने की घोषणा की। मामले में प्रशासन की ओर से उच्चस्तरीय बैठक के लिखित आश्वासन के बाद धरना को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। धनबाद डीसी के निर्देश पर पुटकी सीओ व बीडीओ ने पहुंचकर विधायक राज सिन्हा को आधिकारिक पत्र सौंपा। पत्र में लिखा गया है कि दो मई को समस्या के स्थायी समाधान के लिए एक उच्चस्तरीय संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में केंदुआडीह भू-धंसान क्षेत्र के तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जांच रिपोर्ट और डायरेक्टरेट जनरल आफ माइंस सेफ्टी की रिपोर्ट के आधार पर विचार किया जाएगा, ताकि वैज्ञानिक एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट निर्माण की मांग को ले सड़क प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.