दरभंगा, अप्रैल 13 -- ललन चौधरी गौड़ाबौराम। स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने किरतपुर में छह करोड़ 39 लाख रुपए से बनकर तैयार कोसी बांध मुशहरिया से झगरुआ कदवा के बीच लगभग 69 मीटर लंबे पुल का रविवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस पुल को लोकार्पण जल्द किया जाएगा।सांसद डॉ. ठाकुर ने ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारी, अभियंता तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज थ्री से नर्मिति इस पुल का जायजा लेने के बाद बताया कि यह हाई लेवल पुल बनकर तैयार हो चुका है। पुल के दोनों तरफ एप्रोच रोड बनाने का काम भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इसके लोकार्पण कर आवागमन के लिए आम जनों को सुपुर्द किया जाएगा।सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि गौड़ाबौराम प्रखंड में बौराम घाट पर कमला बलान नदी से बलान पूर्वी बांध तथा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.