गाजीपुर, मार्च 11 -- गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्णय का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने स्वागत किया है। महासंघ के प्रदेश प्रभारी प्रोफेसर राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने पांच फरवरी को ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय को पत्र लिखकर उच्च शिक्षा के नियमित व स्ववित्तपोषित शिक्षकों सहित सभी को यह सुविधा दिलाने की मांग की थी। कैबिनेट प्रस्ताव के अनुसार, इन शिक्षकों व उनके आश्रित परिवार को सरकारी व निजी चिकित्सालयों में पांच लाख तक कैशलेस सुविधा मिलेगी। योजना उच्च शिक्षा विभाग के बजट से चलेगी व राज्य समग्र स्वास्थ्य एजेन्सी (साचीज) द्वारा संचालित होगी। क...