छपरा, अप्रैल 10 -- कोपा। जलालपुर प्रखण्ड के अनवल बाजार स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनवल की जांच शुक्रवार को सदर एसडीएम नीतेश कुमार ने की। हेडमास्टर सुशान्त कुमार से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली। स्कूल की जमीन पर बन रहे पंचायत सरकार भवन के बारे में भी जानकारी ली व पूछा कि अगर पंचायत सरकार भवन बन रहा है तो इसमें आपको क्या परेशानी है। हेडमास्टर ने कहा कि जिस भूमि पर पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो रहा है, वह स्कूल की भूमि है। वहां प्रयोगशाला बनाने के लिए जमीन चिन्हित है। एसडीओ ने कहा कि पंचायत सरकार भवन बनेगा। बगल में ही प्रयोगशाला बनाने की भूमि भी आवंटित की जाएगी। वहीं स्कूल भवन पर नाम व स्कूल कोड नहीं लिखे रहने की शिकायत उपसरपंच प्रतिनिधि मुन्ना कुमार साह ने की तो एसडीओ ने स्कूल का नाम और कोड अंकित करने का निर्देश हेडमास्टर को दिया। एसड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.