मऊ, अप्रैल 13 -- मऊ, संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए पालिकाध्यक्ष कक्ष में सोमवार को विज्ञापनों और ग्लोशाइन बोर्ड/एलईडी स्क्रीन की फीस वसूली के लिए ठेका नीलामी हुई। इस नीलामी के क्रम में नीलाम की जाने वाली पालिका स्वामित्व वाली सम्पत्तियों की फीस की बोली नियमानुसार पूर्ण की गई। नीलामी से पालिका को राजस्व के रूप में 64 लाख 50 हजार रुपये प्राप्त होंगे। पालिकाध्यक्ष ने ठीका पाने वाले बोलीदाता को ठीके की सभी शर्तों का अनुपालन करने की अपील किया। नीलामी के दौरान सरकारी बोली 49 लाख 50 हजार लगाई गई थी। नीलामी की बोली दाताओं के रूप में जयप्रकश चौहान, माधुरी सिंह, सिधारी यादव ने नीलामी में प्रतिभाग किया, जबकि रामलाल यादव किन्ही कारणों से अनुपस्थित रहे। नीलामी प्रक्रिया में तीनों बोली दाताओं में से सिधारी यादव द्वारा 49.50 लाख रूपये से आरम्...