बलरामपुर, जुलाई 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि जिनके सिविल, पारिवारिक, वित्तीय अथवा अन्य शमनीय वाद उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में लंबित हैं, वे 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत समाधान समारोह का लाभ उठा सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जारी सूचना के अनुसार माननीय मुख्य न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर यह विशेष लोक अदालत आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य आपसी सुलह-समझौते और बातचीत के माध्यम से लंबित मामलों का त्वरित एवं स्थायी निस्तारण कराना है। प्राधिकरण सचिव यशपाल वर्मा ने बताया कि विशेष लोक अदालत के माध्यम से पक्षकार आपसी सहमति से अपने विवादों का समाधान कर सकते हैं। इससे मुकदमों के निस्तारण ...