उच्चकों ने की मोबाइल छिनतई, प्राथमिकी दर्ज
देवघर, मई 10 -- जसीडीह थाना क्षेत्र के मचना टिल्हा गांव समीप बाइक सवार उचक्कों द्वारा मोबाइल छिनतई की घटना करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मचना टिल्हा निवासी सौरभ कुमार ने बताया कि बीते शुक्रवार की सुबह वह शौच के लिए नदी किनारे गया था। इसी दौरान अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने जसीडीह थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- माउंट असीसी स्कूल के पास बाइक सवार ने मोबाइल छीना यह भी पढ़ें- पिता के साथ जा रही बेटी से मोबाइल लूटने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.