लखीमपुरखीरी, अप्रैल 25 -- उचौलिया थाना क्षेत्र के सोनौआ गांव में अजय कुमार के घर पर करीब तीन माह पहले चोरी हो गई थी। इस चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने सोनौआ गांव निवासी शिवकुमार पुत्र हेमराज को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया। जिसने कुछ जेवरात शाहजहांपुर, मैगलगंज तथा जेबीगंज के सुनारों के हाथ बेचा था। मैगलगंज और शाहजहांपुर के ज्वैलरी व्यापारी का भी चालान कर दिया। गिरफ्तार शिव कुमार नटके पास से सोने-चांदी के जेवरात झाले, मांग टीका, अंगूठी, नथ, कमर विछुआ, हथ फूल, पायल, मंगलसूत्र आदि बरामद हुए। जिनका मूल्य लगभग Rs.5 लाख का है। व्यापारी मानस रस्तोगी निवासी मैगलगंज को उसने जेवर बेचे थे। उसके पास से एक जोड़ी चांदी की पायल बरामद हुई। पुलिस का दावा है कि शिव कुमार ने कबूल किया कि कुछ जेवर मैगलगंज के मानस रस्तोगी को और जेबी गंज के स्वामी को बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.