मधेपुरा, दिसम्बर 18 -- उदाकिशुनगंज,एक प्रतिनिधि। ब्लॉक परिसर स्थित कृषि कार्यालय में बुधवार को प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उर्वरक विक्रेता एवं कृषि समन्वयकों ने हिस्सा लिया। बैठक में मौजूद नोडल अधिकारी कुमार सानू ने उर्वरक विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों को निर्धारित दर पर ही उर्वरक की बिक्री सुनिश्चित की जाए। साथ ही पॉश मशीन से बिल देने, स्टॉक पंजी एवं वितरण पंजी अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया। कहा गया कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लें और उनके हितों का विशेष ध्यान रखें। रबी मौसम के दौरान किसानों को उर्वरक की किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.