संभल, जून 25 -- ग्राम असालतपुर जारई से एनएच-109 मुरादाबाद रोड तक प्रस्तावित सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि के उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति ने गुरुवार को तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने भूमि का सर्किल रेट बढ़ाकर उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दयाल शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान तहसील पहुंचे और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम नीतू रानी को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि ग्राम असालतपुर जारई स्थित औद्योगिक प्लस पार्क को एनएच-109 चन्दौसी-मुरादाबाद मार्ग से जोड़ने के लिए बनियाढेर होते हुए शाहाबाद-रामपुर रोड तक सड़क निर्माण प्रस्तावित है। इस परियोजना के लिए क्षेत्र के अनेक किसानों की भूमि अधिग्रहित की जा रही है। किसानों का आ...