नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली, व.सं। जनकपुरी हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिजनों को उचित मुआवजा राशि देने की गढ़वाल हितैषिणी सभा (जीएचएस) ने मांग की है। इसे लेकर सभा ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखा है। इसमें मांग की है कि परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही, हादसे के जिम्मेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है। सभा के महासचिव पवन कुमार मैठानी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कमल की प्रशासन की लापरवाही से मृत्यु हुई है। उन्होंने कहा कि इस घटना ने दिल्ली-एनसीआर के साथ पूरे देश को झकझोर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.