महोबा, अप्रैल 8 -- पनवाड़ी, संवाददाता। आलू की पैदावार के बाद उचित दाम न मिलने से परेशान किसान ने आलू सड़क किनारे फेंककर विरोध जताया है। किसान के द्वारा सड़क किनारे आलू फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो गया है। आपका अपना अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है। किसान के आलू फेंकने के बाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की आय को बढ़ाने के सरकार के दावे हवा हवाई साबित हो रहे है। किसान उपज की लागत तक नहीं निकाल पा रहा है। किसानों की मेहनत से पूंजीपति मालामाल हो रहे है। पनवाड़ी क्षेत्र के किल्हौवा गांव निवासी किसान कमलापत राजपूत ने इस बाद मुनाफा के लिए आलू की फसल तैयार कराई। मगर पैदावार के बाद लागत भी नहीं निकल पा रही है। किसान पिछले कई दिनों से मंडी और हाट के चक्कर लगा रहा है मगर आलू के दाम तीन रुपये प्रति किग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.