लखनऊ, नवम्बर 6 -- यूपी में उचित दर विक्रेताओं को राज्य अतिरिक्त लाभांश का भुगतान किया गया। 20.90 करोड़ रुपये की धनराशि इन विक्रेताओं के बैंक खाते में सीधे भेजी गई। खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने शुक्रवार को दीपावली से पहले उचित दर विक्रेताओं के बैंक खाते में यह धनराशि भेजी।बापू भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि जुलाई से राज्य अतिरिक्त लाभांश की व्यवस्था लागू की गई है। पहले इन विक्रेताओं को प्रति क्विंटल अनाज पर 100 रुपये लाभांश के दिए जाते थे और अब यह बढ़कर 125 रुपये हो गया है। 25 रुपये प्रति क्विंटल राज्य अतिरिक्त लाभांश की धनराशि इन्हें दी जा रही है। उचित दर विक्रेताओं के 10779 बिलों को सत्यापित किया जा चुका है और सिर्फ 15 बिलों का ही सत्यापन बचा हुआ है। उप्र सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद के ...