उचित दर विक्रेताओं के लाभांश वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मेरठ, अगस्त 17 -- मेरठ, मुख्य संवाददाता आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार सोमवार को विकास भवन सभागार और जिले की विभिन्न विधानसभाओं में उचित दर विक्रेताओं को राज्य सरकार के बजट से अतिरिक्त लाभांश वितरण की घोषणा के संबंध में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत लखनऊ के लोक भवन सभागार से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और राशन विक्रेताओं द्वारा सामूहिक रूप से देखा और सुना गया। विकास भवन सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कैंट विधायक अमित अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर डीएम डॉ. वीके सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, परियोजना निदेशक (डीआरडीए) सुनील कुमार सिंह समेत अन्य विभागीय अधिकारी और लगभग 200 से अधिक उचित द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.