शाहजहांपुर, अगस्त 18 -- उचित दर विक्रेताओं के लिए सरकार ने बड़ी राहत की घोषणा की है। अब उन्हें राज्य बजट से मिलने वाला मार्जिन मनी 90 रुपये के बजाय 125 रुपये प्रति कुंतल मिलेगा। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के लखनऊ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने की। एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी, उचित दर विक्रेता और लाभार्थी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जिले के 872 उचित दर विक्रेताओं को अतिरिक्त लाभांश का मिलेगा लाभ नए आर्थिक उपाय एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि उचित दर विक्रेता गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। अब उन्हें 'अन्नपूर्णा भव...