शामली, जनवरी 22 -- ऊन क्षेत्र के ग्राम बिडौली सादात के ग्रामीणों ने उचित दर विक्रेता की दुकान को गांव में ही बनाए जाने की मांग को लेकर डीएम को शिकायती पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में वर्षों से संचालित उचित दर विक्रेता की दुकान को दूसरे मजरे में बनाए जाने की तैयारी से कार्ड धारकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि ग्राम बिडौली सादात में लंबे समय से उचित दर विक्रेता की दुकान महताब के नाम से आवंटित है। आरोप है कि ग्राम प्रधान उक्त दुकान को मजरा झिमरान बिडौली में बनवाना चाहते हैं, जबकि जनसंख्या के लिहाज से ग्राम बिडौली सादात अधिक बड़ा है और अधिकांश राशन कार्ड धारक वहीं निवास करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि दुकान मजरा बिडौली में बनाई जाती है तो दूर-दराज रहने वाले कार्ड धारकों, बुजुर्गों,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.