जहानाबाद, मार्च 9 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के सामने से उचक्कों ने एक युवक के 25000 रूपए उड़ा दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सैदपुर गांव का युवक प्रिंस कुमार बैंक से पैसे निकालकर निकाला था। इतने में ही उसके फोन पर कॉल आया और वह बात करने लगा वह पैसे मोटरसाइकिल के सीट पर रखकर बात करने लगा। इतने में एक- दो लड़के आए और पैसे लेकर भाग गए। इस संबंध में मखदुमपुर थाने को सूचना दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...