चतरा, मई 13 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के बेला बिहिया गांव के रामसेवक यादव के स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जेएच 05 ऐजे 9955 के डिक्की से अज्ञात चोरों द्वारा 48 हजार रुपये की चोरी कर ली। भुक्तभोगी रामसेवक यादव ने बताया कि वह एसबीआई डोभी शाखा से पैसा का निकासी कर पैसा डिक्की में रख दिया था। रामसेवक यादव हंटरगंज स्थित जमुना साव के किराना दुकान में सामान लेने के लिए अंदर गया और जब वापस लौटा तो देखा कि उसकी डिक्की का लॉक खुला हुआ है और डिक्की में रखा पैसा गायब है। मुक्त होगी रामसेवक यादव ने बताया कि बैंक से पैसा निकाल कर डिक्की में रखते हुए उसे दो लोगों ने देखा था और वहां से चलने के बाद उसके पीछे एक अपाचे मोटरसाइकिल से चल रहा था। रामसेवक यादव को संदेह है कि उन्हें दो लोगों ने पैसे की चोरी किया है। जानकारी मिलने के बाद थाना के एसआई राजदेव पांडे ...