मधुबनी, मार्च 30 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। साहरघाट में एक सप्ताह के भीतर अपराध की दूसरी घटना को अंजाम दिया गया। वहां रविवार को उचक्कों ने एक दवा व्यापारी की बाइक की डिक्की तोड़ कर 65 हजार रुपये उड़ा ले गये। घटना की सूचना पा कर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंची, और मामले का जायजा लिया। समाचार लिखे जाने समय तक अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर था। पीड़ित व्यवसायी राधेश्याम प्रसाद ने पुलिस को आवेदन देकर मामले की शिकायत दर्ज करने की अपील की है। बीते सोमवार 23 मार्च को साहरघाट में ही बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से नगद निकासी कर लौट रही दो महिलाओं से बदमाशों ने 90 हजार रुपये छीन कर चंपत हो गये थे। हालांकि पुलिस ने दो तीन दिनों के भीतर मामले का उद्भेदन कर गायब की गयी राशि बरामद कर ली थी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। जल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.