जौनपुर, जनवरी 31 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। बाइक खड़ी कर फल खरीद रहे व्यक्ति के वाहन की डिक्की से उचक्कों ने डेढ़ लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने कोतवाली में पहुंचकर लिखित सूचना दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि मीरगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी भोलानाथ प्रजापति शुक्रवार को नगर स्थित स्टेट बैंक की शाखा से डेढ़ लाख रुपये निकालकर अपनी बाइक की डिग्गी में रखकर घर के लिए चले। वे चुंगी चौराहे पर फल खरीदने के लिए बाइक रोड पर खड़ी कर दुकानदार से फल लेने लगे। इसी बीच पहले से ही घात लगाए उचक्का डिक्की खोलकर पैसा लेकर फरार हो गया। जब फल लेकर लौटे तो डिग्गी खुली देखा और उसमें रुपया नहीं था। इसके बाद कोतवाली में पहुंचकर घटना की लिखित सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.