मोतिहारी, अप्रैल 2 -- केसरिया, निज संवाददाता । केसरिया थाना क्षेत्र के कुशहर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक की बाइक की डिक्की से उच्चकों ने 50 हजार रुपये उड़ा लिये। घटना कुशहर निवासी रामबाबू सिंह के साथ उस समय घटी, जब वे एसबीआई केसरिया शाखा से पेंशन की राशि निकालकर घर लौट रहे थे। रास्ते में वे पीताम्बर चौक पर कुछ सामान खरीदने के लिए रुके। इसी दौरान अज्ञात उच्चकों ने उनकी बाइक की डिक्की खोलकर उसमें रखी पूरी राशि गायब कर दी। कुछ देर बाद लौटने पर डिक्की खुली देख वे सन्न रह गए। मामले को लेकर पीड़ित ने केसरिया थाने में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.