दरभंगा, जून 4 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मौलागंज में उचक्कों ने एसबीआई एटीएम से फ्रॉड कर एक व्यक्ति के 20 हजार रुपये निकाल लिये। मामले को लेकर अलीनगर थाना क्षेत्र के लायलपुर गांव के रहने वाले मो. गुलाब रब्बानी ने थाने में आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने कहा है कि वे मौलागंज स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसा निकालने गए थे। इस दौरान एटीएम के अंदर एक व्यक्ति था। उसके निकलने के बाद जैसे ही उन्होंने मशीन में एटीएम कार्ड डाला, रुपए निकलने की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन रुपये नहीं निकाले और कार्ड अंदर में ही फंस गया। एक अज्ञात व्यक्ति ने अंदर आकर एक मोबाइल नंबर पर फोन करने के लिए कहा। जब उन्होंने फोन किया तो उन्हें नीम चौक स्थित शाखा में बुलाया गया, पर जब वे वहां गये तो उन्हें कोई व्यक्ति नहीं मिला। इसी बीच उचक्कों के उनके ख...