उचक्कों ने जेब काटकर 20 हजार उड़ाए
लखीमपुरखीरी, मई 19 -- ऑटो में सवार होकर पुवायां जाते समय उचक्के किसान ने जेब काटकर 20 हजार की रकम उड़ा दी। मोहल्ला शुक्लापुर के पास पहुंचने पर दवाई के लिए पैसे देने को जेब में उसने हाथ डाला तो वह अवाक रह गया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। बौधी खुर्द निवासी नन्हेंलाल ने बताया कि मंगलवार को 11 बजे कस्बा की एसबीआई बैंक शाखा से 20 हजार की रकम निकाल कर बंडा के पास चूड़ा मिल में खंडी खरीदने के लिए पुवायां तिराहे से ऑटो में सवार होकर पुवायां के लिए निकला था। कुछ दूर पर मोहल्ला शुक्लापुर पहुंचते ही ऑटो रुकवा कर दवाई खरीद कर पैसे देने के लिए जेब में हाथ डाले तो जेब कटी होने से वह सन्न रह गया। यह भी पढ़ें- बैंक आए किसान की जेब से टप्पेबाजों ने 50 हजार की रकम उड़ाई उसके रखे रुपए उच्चके ने उड़ा दिए थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.