बलिया, फरवरी 17 -- लालगंज। स्थानीय बाजार के एक बैंक से 20 हजार रुपये निकाल जा रहे किसान का पैसा उचक्के लेकर फरार हो गये। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। बताया जाता है कि दोकटी थाना क्षेत्र के शिवपुर कपूर दियर निवासी ब्रह्मानंद यादव बैंक पहुंचे और पैसा निकालने के बाद जेब में रखकर पैदल ही लौट रहे थे। इसी बीच इंका मुरारपट्टी के पास वाहनों के चलते जाम लग गया लिहाजा सड़क पर भीड़ बढ़ गयी। इसी बीच उचक्के उनके जेब में मौजूद पैसा निकालकर फरार हो गये। जानकारी होने पर उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे और मामले से पुलिस को अवगत कराया। बताया जाता है कि पुलिस सीसीटीवी के जरिये उचक्कों की खोजबीन कर रही है। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महींनों में उचक्कागिरी की घटनाएं इलाके में बढ़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.