उचक्के ने जेब से उड़ाए 10 हजार रुपये
पीलीभीत, अप्रैल 12 -- बीसलपुर रसियाखानपुर मार्ग पर बाइक सवार दो उचक्कों ने एक ग्रामीण की जेब काटकर 10 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अमृता निवासी विजयपाल पुत्र हजारी लाल अपनी पुत्री के साथ ई-रिक्शा से बीसलपुर आ रहा था। तभी रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी जेव काटकर 10 हजार रुपये निकाल लिए और बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.