गोपालगंज, मार्च 8 -- उचकागांव,एक संवाददाता। प्रखंड के कैथवलिया पूरब टोला स्थित शिव मंदिर में रविवार की सुबह नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र की 51 सौ कन्याएं शामिल हुई। हाथी, घोड़े, बैंड-बाजा व विभिन्न झांकियों के साथ निकली यह कलश यात्रा कैथवलिया शिव मंदिर प्रांगण से शुरू होकर हरपुर फुटानी मोड़, हरपुर पंचायत भवन होते हुए दाहा नदी के किनारे पहुंची। जहां वाण गंगा से विधिवत मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भराई की गई। इसके बाद कलश यात्रा हरपुर पूरब टोला, हरपुर सफी टोला,धर्मचक होते हुए पुनः महायज्ञ स्थल पर पहुंची। जहां कलश की स्थापना के साथ यज्ञ का प्रारंभ कर दिया गया। इस दौरान यजमान की भूमिका बैजनाथ सिंह, राकेश सिंह, शत्रुध्न कुमार राय, रणधीर सिंह, श्याम बहादुर सिंह, गोलू सिंह सहित सात जोड़ो द्वारा निभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.