बदायूं, जून 8 -- तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल में आयोजित पीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को उघैती और खितौरा की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में उघैती की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुये खितौरा को 32 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी उघैती की टीम के कप्तान विक्रांत ने बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने निर्धारित ओवरों में 69 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। उघैती की ओर से सचिन ने सर्वाधिक 25 रन बनाये, जबकि गुनगुन ने नौ और सिद्धू ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। खितौरा की ओर से गेंदबाजी करते हुये अनमोल ने दो विकेट हासिल किये। यह भी पढ़ें- उघैती टीम की क्रिकेट में शानदार जीत, खितौरा 37 पर सिमटी इसके अलावा बृजेश और राजू ने भी एक-एक सफलता अर्जित कर विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाये रखा।70 रन के ल...