बदायूं, जून 5 -- उघैती थाना क्षेत्र के गांव सोनियाखेड़ा में एक युवक का शव घर के कमरे में झूलता मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव निवासी गुड्डू गुरुवार की रात परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहा था। रात में किसी समय वह उठकर अपने कमरे में चला गया। सुबह परिजनों में जाग हुई तो छत के कुंदे में उसका शव लटका मिलने से कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक ऋषिपाल सिंह एवं फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया, पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...