उग्र हुआ कोसी का कटाव, उजड़ने लगे आशियाने
सहरसा, जुलाई 30 -- सलखुआ, एक संवाददाता। प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर स्थित पीपरा गांव के वार्ड संख्या 11 और 12 में एक बार फिर कोसी नदी का कटाव तेज हो गया है। जलस्तर घटने के साथ नदी तेजी से गांव की ओर बढ़ रही है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। कटाव की जद में आए तीन से चार परिवार अपने घरों को स्वयं तोड़कर सुरक्षित स्थान की तलाश में बगल के खेतों में झोपड़ी बनाकर रहने को मजबूर हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2014 की भीषण बाढ़ और कटाव ने पीपरा, कमराडीह और मियाजागिर गांव को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था। उस समय पक्के मकान, खेत-खलिहान और विद्यालय तक कोसी की धारा में समा गए थे। विस्थापित परिवार वर्षों तक कोसी तटबंध पर रहने को विवश रहे। करीब चार-पांच वर्ष पूर्व नदी की धारा बदलने और जमीन अपेक्षाकृत सुरक्षित होने पर 25 से 30 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.