उग्र आंदोलन संबंधी बयान पर पूर्व सांसद बल्का सुमन गिरफ्तार
नई दिल्ली, मई 30 -- हैदराबाद। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के पूर्व सांसद और पूर्व विधायक बल्का सुमन को कथित रूप से उग्र आंदोलन भड़काने वाले बयान के मामले में शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुमन को गिरफ्तार कर स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले पुलिस उन्हें हैदराबाद स्थित बीआरएस मुख्यालय से अपने साथ ले गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सुमन के खिलाफ नामपल्ली थाने में मामला दर्ज किया गया था। यह कार्रवाई सिंगरेनी कोलियरीज के एक अधिकारी की शिकायत पर की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सुमन ने हाल ही में एक बैठक के दौरान पार्टी से जुड़े श्रमिक संगठन के कार्यकर्ताओं को उग्र गतिविधियों के लिए उकसाया था। यह भी पढ़ें- पेज-1 :: टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर पत्थरबाजी, जूत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.