गुमला, मई 28 -- गुमला संवाददाता उग्रवादी हिंसा में पति को खो चुकीं बसिया प्रखंड की किरण देवी ने मंगलवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित से मुलाकात की और अनुकंपा के आधार पर नौकरी की मांग रखी। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित प्रक्रिया आरंभ करने का निर्देश दिया।समाहरणालय सभागार में आयोजित इस जन सुनवाई में उपायुक्त ने जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कुल 25 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। आवेदनकर्ताओं ने सड़क,पेयजल, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा, भूमि विवाद और आपदा राहत से संबंधित समस्याएं प्रस्तुत कीं।करमटोली की फगली उरांव ने अत्यधिक वर्षा से घर ढहने की जानकारी देते हुए मुआवजे की मांग की। डुमरवा ईंदटोली के ग्रामीणों ने चापाकल की मांग करते हुए पेयजल संकट की ओर ध्यान आकर्षित किया। वहीं गुमल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.