लखीसराय, दिसम्बर 16 -- कजरा,एक संवाददाता। लखीसराय जिले में उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल की जा रही है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी-2020) के तहत जिले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास की स्थापना का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी, लखीसराय ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले कई बच्चे विद्यालय की पहुंच से बाहर हैं या कठिन परिस्थितियों के कारण नियमित पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे बच्चों के पठन-पाठन को सुनिश्चित करने के लिए आवासीय छात्रावास की व्यवस्था किए जाने का प्रावधान है। ----- सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कजरा में छात्रावास बनाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.