पलामू, जून 13 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। मनातू थाना कांड संख्या 10/2021 में नामजद आरोपी बसंत सिंह उर्फ बच्चन जी उर्फ दिवाकर जी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 34 वर्षीय बसंत सिंह मनातू थाना के नौडीहा गांव के कुसुमटाड़ का निवासी है। उसके खिलाफ सीएलए एक्ट, यूएपीए एक्ट व भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। 11 जून को गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ के बाद 12 जून अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...