सहरसा, मार्च 16 -- महिषी, एक संवाददाता। माता उग्रतारा मंदिर की अतिक्रमित जमीन को खाली कराने का निर्देश दिए जाने के बावजूद अब तक कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी है। जिला पदाधिकारी द्वारा 28 जनवरी को विधायक की उपस्थिति में अंचलाधिकारी को 28 फरवरी तक हर हाल में अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन फरवरी बीत जाने के बाद भी जमीन अतिक्रमण मुक्त नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार इस मामले में अंचल प्रशासन द्वारा चिन्हित 27 अतिक्रमणकारियों को अब तक दो बार नोटिस भेजा जा चुका है। इसके बावजूद अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है।जमीन खाली नहीं होने के कारण उग्रतारा मंदिर परिसर में पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित विकास कार्य भी प्रभावित होने की चर्चा है। संवेदक द्वारा फिलहाल जमीन के अभाव में केवल भोग व प्रसाद भवन का निर्माण कार्य ही शुरू क...