सहरसा, अप्रैल 21 -- महिषी, एक संवाददाता। रविवार की देर शाम उग्रतारा मंदिर परिसर में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा द्वारा एक दिवसीय भजन संध्या सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संजय कुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विधायक ने भगवान परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार बताते हुए कहा कि वे शस्त्र और शास्त्र दोनों के ज्ञाता थे तथा उन्होंने अपने ज्ञान का उपयोग समाज के कल्याण के लिए किया। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बिना शिक्षा समाज का समुचित विकास संभव नहीं है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने का आग्रह किया और कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति और समाज को आगे बढ़ाती है।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया का संचालन अंशु मिश्रा ने किया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.