बगहा, मार्च 26 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। चैती छठ के अवसर पर बुधवार की सुबह महिला और पुरुष छठ व्रतियों ने उगते सूर्य को नगर के अलग-अलग छठ घाटों पर अर्घ्य देकर प्रार्थनाएं की। नगर के उतरवारी पोखरा, काली बाग, संत घाट, सागर पोखरा और दुर्गा बाग के पास बने छठ घाट पर व्रतियों और उनके परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। बुधवार की सुबह 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद व्रतियों ने गुड और अदरक खाकर सुषुम पानी पीकर छठ घाट पर ही व्रत को तोड़ा। छठ घाट पर ही प्रसाद का वितरण हुआ और परिजनों ने ठेकुआ और फल का आनंद लिया। उत्तरवारी पोखरा स्थित छठ घाट को गेंदा के फूलों की लड़ियों से सजाया गया था। कोसी भरने के लिए पूजा कमेटी की ओर से छठ घाटों पर रोशनी की भी व्यवस्था की गई थी। नए-नए वस्त्र पहनकर छठ व्रतियों के साथ उनके परिजन छठी माता के गीत को गाते हुए घाट पर पहुंचे। छठ घाट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.