मोतिहारी, मार्च 25 -- मोतिहारी। लोक आस्था के महान पर्व चैती छठ को लेकर नगर से लेकर गांवों तक के छठ व्रतियों ने मंगलवार की संध्या अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और बुधवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत की समाप्ति की। छठ को लेकर मंगलवार की दोपहर से ही व्रतियों के घरों में चहल-पहल बढ़ गयी थी।सभी व्रतियों और उनके परिजनों को घाटों पर पहुंचने की उत्सुकता थी। बुधवार की सुबह 06.02 बजे सूर्योदय होते ही व्रतियों ने फलों व पकवानों के साथ अर्घ्य दिया और अपनी कामनाओं की पूर्ति के लिए भुवन भास्कर से प्रार्थना की। उसके बाद व्रतियों ने घर लौटकर पारण कर चार दिवसीय छठ महापर्व की समाप्ति की। विशेष कामना को लेकर अपने घरों से दंड देते हुए अनेक व्रती युवक व महिलाएं घाटों पर पहुंची थी। घाटों पर पहुंचे युवकों व महिलाओं ने सबसे पहले पानी में स्नान किया औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.