उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न
गढ़वा, मार्च 25 -- कांडी, प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के अवसर पर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। बुधवार को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न हो गया। व्रतियों की भारी भीड़ के साथ पूरा क्षेत्र छठमय हो गया था। छठ गीतों से माहौल छठमय हो गया था। मंगलवार से ही ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो हर रास्ता सतबहिनी की ओर ही जा रहा हो। छठ के कारण मंदिर क्षेत्र गुलजार रहा।व्रतियों ने मनोरम झरना के समीप पहुंचकर पानी में खडे होकर सूर्य उदय का बेसब्री से प्रतीक्षा किया। सूर्योदय होते ही एक, तीन और पांच सुपलों में अगरौटा, फल, फूल, पान, कसैली, ईख, दीपक और आरती सजाकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया। तीर्थ पुरोहित पंडित आदित्य पाठक और पंडित प्रवीण पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.