लातेहार, मार्च 26 -- लातेहार, हिटी । गत 22 मार्च से शुरू सूर्योपासना का चार दिनी धार्मिक अनुष्ठान चैती छठ महापर्व बुधवार की अहले सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ पूरे जिले में शांति व सोल्लास संपन्न हो गया। मौके पर व्रतियों ने चार दिनों तक परंपरागत तरीके से उपवास रख मुख्य शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के विभिन्न छठ घाटों पर भगवान भास्कर की विधिवत पूजा-अर्चना की।वहीं छठी मइया के उग-उग सूरज देव,लेहूं न अरगिया जैसी पारंपरिक मधुर भक्ति गीतों से वातावरण को गुंजायमान किया। बीते रविवार को नहाय-खाय और सोमवार को खरना का नेम करने के बाद 36 घंटे का निर्जला उपवास रख मंगलवार की शाम मुख्य शहर के चाणक्य नगरी, पंपूकल, औरंगा व खिखिर नदी ,जिले के देवनद, आदर्श नगर, धरधरी, मंगरा, कोयल नदी, कुल्हीनाला आदि छठ घाटों में डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया...