मऊ, मार्च 1 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे में पुलिस बूथ चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग का मरम्मत के कुछ ही माह में पिच उखड़ने लगी है। पिच उखड़ने से पुरानी सतह दिखने लगी है। ऐसे में लोग कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहें है। लोगों ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। दोहरीघाट कस्बा सहित क्षेत्र में बन रही सड़कों के निर्माण पर कार्यदायी संस्थाओं की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। लाखों, करोड़ों रुपये की लागत से बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता इतनी खराब है कि वे कुछ ही महीनों में उखड़ने लगती हैं।मानकों की अनदेखी और निगरानी तंत्र की कमजोर भूमिका के चलते कई सड़कें अपनी निर्धारित आयु पूरी करने से पहले ही जर्जर हो चुकी हैं। यह स्थिति साबित करती है कि निर्माण कार्य में न केवल लापरवाही बरती जा रही है बल्कि सरकारी धन की भी भारी बर्बादी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.