उखड़कर बिखरने लगी लोहदी पीसीसी पथ की गिट्टी
भभुआ, मई 23 -- दो साल पहले पीसीसी पथ का 5.55 लाख रुपये से कराया गया था जीर्णोंद्धार ग्रामीणों के विरोध जताने के बाद भी कार्य की गुणवत्ता की नहीं हुई थी जांच (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के लोहदी पीसीसी पथ की गिट्टी उखड़ने लगी है। जबकि इसका जीर्णोंद्धार दो साल पहले कराया गया था। सड़क में जगह-जगह दरारें भी दिखने लगी हैं। इतने कम समय में गिट्टी के उखड़ने पर ग्रामीण आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं। उनका कहना था कि पिछले वर्ष से ही गिट्टी उखड़ रही है। जब इस पथ का जीर्णोंद्धार हो रहा था, तभी उनके द्वारा विरोध जताया गया था। लेकिन, संबंधित विभाग के अफसरों द्वारा इसपर संज्ञान लेकर इसकी गुणवत्ता की जांच नहीं की गई और संवेदक द्वारा कार्य पूरा कराकर लौट गया।
ग्रामीणों की चिंताएं ग्रामीण शोभना दुबे व चुनमुन दुबे ने बताया कि जिला परिषद मद से लोहदी मेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.