हरिद्वार, अप्रैल 23 -- श्यामपुर, संवाददाता। संत रविदास मंदिर बस्ती में नालियों के ऊपर लगे लोहे के चेंबर उखाड़े जाने से आवागमन में हो रही परेशानी को लेकर हिंदुस्तान समाचार पत्र ने 13 मार्च को "उखाड़े गए चैंबर दोबारा नहीं लगाए" शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था। हिन्दुस्तान समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए ग्राम पंचायत ने चेंबर लगाने का काम शुरू कर दिया है। बुधवार को क्षेत्र में मरम्मत कार्य किया गया। इस दौरान पहले से उखाड़े गए पुराने लोहे के चेंबरों को ठीक कर दोबारा लगा दिया गया। चेंबर को मजबूती से बैठाने के लिए उसके नीचे के हिस्से में आवश्यक सुधार किया गया है। शेष स्थानों पर भी यही कार्य जारी है। सड़क निर्माण के दौरान नालियों पर चेंबर लगाए गए थे, जो बाद में हटाए जाने से कई जगह नालियां खुली रह गई थीं, जिससे लोगों को आवा...