मेरठ, मार्च 28 -- रोहटा थाना क्षेत्र के उखलीना गांव में स्थित भट्ठे पर मजदूर दंपति के साथ दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर खेतों में काम कर रहे लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। थाने में दी तहरीर में बागपत के गांव बिजवाड़ा निवासी साजिद पुत्र यामीन ने बताया कि वह रोहटा थाना क्षेत्र के उखलीना स्थित भट्ठे पर पत्नी व बच्चों के साथ रहकर मजदूरी का काम करता है। इसी बीच शामली के थाना थानाभवन निवासी आदिल पुत्र अजीज ने अपनी पत्नी अजुरा व साथी साहिल आलम पुत्र इमरान के साथ मिलकर मारपीट कर दी। कुछ दूरी पर बैठी पीड़ित की नौ माह की गर्भवती पत्नी मुसकान ने बचाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। खेतों व आसपास काम कर रहे मजदूरों को आता द...