उखड़ी सड़क बनवाने को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, जून 18 -- बीजपुर, हिंदुस्तान संवाद। म्योरपुर ब्लाक क्षेत्र के पिंडारी गांव के गहदूल मोड़ से टेकुआ तक करीब 3 किलोमीटर जर्जर सड़क को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जर्जर हो चुकी सड़क की शीघ्र मरम्मत कराए जाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। इसके चलते ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इसे लेकर संबंधितों को अवगत कराया गया, लेकिन आज तक सड़क मरम्मत की ओर कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा सका है। सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है कि सड़क में निकले नोकीले सोलिंग के चलते आये दिन ग्रामीणों के जहां वाहन खराब हो रहे हैं वहीं ग्रामीण भी सड़क पर निकली गिट्टी की जद में आकर गिर कर चोटहिल हो जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट करात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.