कानपुर, मार्च 26 -- कालपी रोड पर अर्मापुर नहर से नीचे उतरते ही बदहाल सड़क पर फैली गिट्टियों के फैलने से हो रहे हादसों की फोटो प्रकाशित होने के बाद उसको बनाने का काम शुरू करा दिया गया। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने बुधवार के अंक में गिरते और चोटिल होते बाइक सवारों की खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए पीडब्ल्यूडी ठेकेदार ने सुबह सड़क पर फैली गिट्टियों का समेटा और डामर की परत चढ़ाकर सड़क को मोटरेबल किया है। पनकी की तरफ जाने पर पूरी रोड पर गिट्टी फैले होने से हादसे हो रहे थे। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन अनूप मिश्रा ने बताया कि सड़क को दुरुस्त किया गया है। यहां पर विजय नगर से भौंती बाईपास तक सड़क चौड़ीकरण का काम भी शुरू कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...