उखई गांव में 500 लीटर शराब बरामद व नौ भट्ठियां विनष्ट
सीवान, मई 22 -- पचरुखी, एक संवाददाता। सराय थाना क्षेत्र के उखई गांव में बुधवार की शाम अवैध शराब निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 500 लीटर पाश तथा नौ अवैध शराब भट्ठियों को मौके पर ही विनष्ट कर दिया। कार्रवाई सराय थानाध्यक्ष विकास कुमार विट्टू के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव के विभिन्न सुनसान एवं झाड़ी वाले इलाकों में छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में शराब बनाने के लिए तैयार किया गया पाश बरामद हुआ, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया। साथ ही शराब निर्माण में प्रयुक्त मिट्टी एवं ड्रम से बने नौ भट्ठियों को भी तोड़कर ध्वस्त कर दिया गया। यह भी पढ़ें- उखई गांव में 500 लीटर पाश व नौ भट्ठियां विनष्ट छापेमारी की भनक लगते ही शराब कारोबार से जुड़े लोग मौके से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.